बालों की देखभाल के तरीके गर्मी में.
गर्मियों के मौसम में जब आप बालो के रूखेपन और ब्रेकआउट्स दोनों का एक साथ सामना करती हैं, तब बालो के देखभाल (Hair care) पर ध्यान देना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी तेज धूप का यह मौसम परेशानी भरा हो सकता है। जिससे बालों की नमी और चमक पर असर पड़ता है। पसीने और धूल के कारण बाल चिपचिपे भी हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि गर्मियों के इस मौसम में कुछ नेचुरल उपायों के साथ अपने बालों को गर्मियों के लिए रेडी (How to make hair summer ready) बनाएं। यहां ऐसे ही कुछ सुपर इफैक्टिव टिप्स (Summer hair care tips) के बारे में बताया जा रहा है।
Step 1. चावल का पानी बालो मे लगाये। …..

चावल का पानी बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है अध्ययन से पता चलता है कि चावल के पानी में इनोसिटोल (inositol) और कार्बोहाइड्रेट होता है, जो आपके रूखे, बेजान और खराब बालों को ठीक करता है इसके अलावा, चावल के पानी में एमिनो एसिड भी पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत कर उन्हें घना, मुलायम और चमकदार बनाता है

चावल का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में दो चम्मच चावल भिगो दें सारी रात के लिए सुबह उठकर इस पानी को छान ले इस पानी का इस्तेमाल आपको शैंपू से बाल धुलने के बाद करना है जब बाल धुल चुके हो उसके बाद आप लास्ट में इस पानी को बालो पे डाले। इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपके बाल लंबे घने मुलायम होते हे और बालो को झड़ना टूटना बंद होता है।
Step 2.बालो को मुलायम बनाएगा अलसी के बीज

अलसी के बीजो से करे बालो में कमाल का मैजिक सीधे Healthy hair एक ही इस्तेमाल में
अलसी के बीज के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है. अलसी के इस्तेमाल से बाल रेशमी और मुलायम बनते हैं. साथ ही यह प्रोटीन, ओमेगा-3 एसिड्स, फाइबर से भी भरी होती है। आपके बालो में कोई भी problem हो ये उन सभी को ठीक करता है
Hair gel बनाने के लिए आपको
- 4 -5 टेबल स्पून अलसी (Flax seed) के बीज ले
- 1 गिलास पानी
- 1 चमच्च नारियल का तेल /1 चम्मच जैतून का
बनाने की विधि-

अलसी के बीज को पानी में डाल कर हाई फ्लेम में उबालें इसे तब तक उबलने दें जब तक कि पानी गाढ़ा न हो जाए जब यह अच्छी तरह से उबल कर Gel जैसा दिखने लगे तब गैस बंद कर दें। गरम – गरम Gel को छलनि या कपड़े में छान लें। गरम गरम Gel को ही आपको छान लेना है अगर गरम – गरम नहीं छाना तो ये ठंडा होने पर Gel बन जायेगा फिर छानने में परेशानी होगी।
बालों में लगाने का तरीका-
जब यह गरम-गरम अलसी का Gel आपके पास है इसमें आपको 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाना है और गर्म में ही आपको अच्छे से मिक्स करना है ताकि यह अच्छे से मिलाने पर मिल जाए और फिर जब यह अच्छे से ठंडा हो जाए फिर आप इस Gel को अपने बालों में लगाएंगे बाल जैसे भी हो ऑयली हो गंदे हो उन बालों पर आप इस Gel को लगा सकते हैं आप स्कैल्प से शुरू करके पूरे बालों की लेंथ में लगाएं। लगाने के बाद अपने बालों को अच्छे से बांध ले और इसे 1 घंटे के लिए अपने बालों में लगा रहने देंगे। उसके बाद आप अपने बालों को बालों शैंपू से धो लेंगे।


Comments