Skip to content
WomenSutra

Skin Care

Winter homemade face cream for glowing skin| -ठंड में स्किन का ख्याल कैसे रखें

सर्दियों में स्किन रूखी और बेजान दिखने लगती है सर्दियों में अपने चेहरे को खिला-खिला बनाए रखने के लिए और अपने चेहरे के चमक को बरकरार रखने के लिए आपको सर्दियों में अपने चेहरे की केयर करना बहुत ही आवश्यक हो जाता है इसलिए हम आज आपको बताने जा रहे हैं ठंड में स्किन का ख्याल कैसे रखें. सर्दियों का मौसम आपकी त्वचा की देखभाल की दिनचर्या पर अतिरिक्त ध्यान देने का कुछ सरल अदला-बदली और आदतें अद्भुत काम कर सकती हैं। जिस तरह आप मौसम के हिसाब से अपने वॉर्डरोब में बदलाव करती हैं, ठीक उसी तरह सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी कुछअदला-बदली करना जरूरी है।

हम आपके लिए बादाम का एक घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं। चेहरे की समस्याओं से बचने के लिए आप घर पर ही बादाम की क्रीम बना सकते हैं और रोजाना इसे अप्लाई कर सकते हैं। घर पर बनीं बादाम की क्रीम की खास बात ये है कि इसका साइड इफेक्ट नहीं होता है। winter homemade face cream for glowing skin->बादाम की क्रीम

सामग्री:-

  • बादाम- 15-20 पीसकर (रातभर भिगोने के बाद इसके छिलके उतारकर धोएं)
  • बादाम का तेल- 1/2 छोटा चम्‍मच
  • गुलाब जल- 1 चम्‍मच
  • एलोवेरा जैल- 1 चम्‍मच

बादाम क्रीम बनाने का तरीका-homemade face cream:-

1. बादाम को पुरे रात के लिए भिगो दें।:-


2. एक कटोरी मे 4 चमच्च गुलाबजल मे केसर भीगो दे।:-


3. सुबह इस बादाम के छिलके को अलग कर लें।


4. फिर इस बादाम को हल्का पानी डाल कर बिल्कुल बारीक़ पीस ले। और उसके बाद बादाम के पेस्ट को सूती कपड़े में बांधकर छान लें।


5. इस बादाम के दूध में गुलाबजल में भीगा हुआ केसर मिला दे।


6. अब इस मिश्रण में 3 tablespoon एलोवेरा जेल मिला लें।


7. अब इस में आप बादाम का तेल मिलाये 4 -6 ड्रॉप्स।


8. 1 विटामिन इ कैप्सूल डालें।

इन सारे मिश्रण को अच्छे से मिलाये जिसे आपका ये मिश्रण क्रीम जैसा बन जाये। आपकी होममेड बादाम की क्रीम तैयार है।


इसे किसी भी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। बादाम की क्रीम को चेहरे पर रोजाना रात को सोने से पहले लगाएं।
एक बार घर पर बादाम की क्रीम बनाने के बाद आप इसे 2 सप्ताह तक स्टोर कर सकते हैं।

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी वूमेनसूत्रा डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The WomenSutra edit

A little care, in your inbox.

Useful hair and skin care tips, plus our best new guides. No clutter.

Your email is for this newsletter. Unsubscribe anytime.